file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 23 अक्टूबर। गुरुग्राम पुलिस ने पति को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाली पत्नी को गिरफ्तार है। आरोपी पत्नी ने प्रेमी संग अपने पति को बुरी तरह से प्रताड़ित किया था और झूठे केस में फंसाया था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला पिछले साल का है। पति गुलशन की मौत सिविल अस्पताल में 20 अक्टूबर को हुई थी। जिसकी शिकायत उसके भाई सुरेंद्र ने 2 नवंबर को दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके भाई गुलशन निवासी कृष्ण कॉलोनी सेक्टर 7 की शादी 2001 में नीतू अरोड़ा उर्फ गुंजन के साथ हुई थी। जिसके बाद उसके भाई के यहां एक लड़का और लड़की पैदा हुए। उसके भतीजे के साथ चंद्र प्रकाश ने गलत नीयत से दोस्ती की और उनपके घर आने-जाने लगा। इस दौरान नीतू और चंद्र प्रकाश के बीच अवैध संबंध बन गए। इसके बाद नीतू अपने मायके जाने का नाम लेकर गई और चंद्र प्रकाश के साथ रहने लगी। गुलशन को जब इसका पता चला तो वह 15 अक्टूबर को चंद्र प्रकाश के घर गया। वहां पर चंद्र प्रकाश और गुलशन की कहासुनी हो गई। तब नीतू ने कहा उसे किसी झूठे केस में फंसा देते हैं। फिर उन्होंने गुलशन के खिलाफ एक झूठा केस पुलिस थाना कॉलोनी में दर्ज करवा दिया। जिसके चलते गुशलन काफी समय से परेशान था। 28 अक्टूबर को नीतू के वकील ने उसको फोन करके कहा कि बच्चों के कपड़े दे जाओ। तो वह अपने गुलशन के साथ दयानंद कंपलेक्स (गुरुग्राम) गया। वहां कमरे में नीतू और उसके दोनों बच्चे थे। वह बाहर खड़ा हो गया, लगभग 20 से 25 मिनट के बाद उसकी भतीजी कमरे से बाहर आई और बोली पापा के मुंह से झाग निकल रहे हैं। तो इसने गुलशन को आर्यन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां से गुशन को सिविल अस्पताल सेक्टर-10 में रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान गुलशन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुशलन ने नीतू अरोड़ा और चंद्र प्रकाश के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी और प्रताड़ित करने पर जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने जांच के बाद 5 नवंबर को पुलिस थाना सेक्टर-5 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस थाना सेक्टर-5 और अपराध शाखा पालम विहार ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुलशन की पत्नी नीतू अरोड़ा उर्फ गुंजन (उम्र-41 वर्ष) निवासी दयानंद कांप्लेक्स सेक्टर-5 जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को कल मंगोलपुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया।
पुलिस अनुसंधान व पूछताछ में पता चला कि नीतू के चंद्र प्रकाश के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने चंद्र प्रकाश के साथ मिलकर अपने गुलशन कुमार को झूठे अभियोग में फंसाया और उसको प्रताड़ित किया।
पुलिस अब तक इस मामले में नीतू व चंद्र प्रकाश समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा नीतू को आज अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



