Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 30 दिसंबर। गुरुग्राम में एक महिला ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। महिला की पिछले साल ही शादी हुई थी। उसके एक तीन महीने का बेटा भी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27.12.2025 को पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा थाना सदर को ERV-244 के माध्यम से एक सूचना नाहरपुर एनक्लेव गांव नाहरपुर रूपा में एक महिला ने पंखे से लटक कर फांसी लगाने के संबंध में प्राप्त हुई। पुलिस तुरंत घटनास्थल (नाहरपुर एनक्लेव) पहुंची। वहां पर अपने पिता के साथ मौजूद पति ने बताया कि उसकी पत्नी उनके 3 माह के बेटे के साथ कमरे में बंद है और दरवाजा नहीं खोल रही है। जिसके बाद पुलिस द्वारा अजय नम्बरदार की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। वहां पर एक महिला चुन्नी से फंदा लगा कर पंखे से लटकी मिली और उसका बच्चा बेड पर रोता मिला। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस की फोरेंसिक, सीन-ऑफ-क्राइम टीमों को बुलाकर घटनास्थल व लाश का निरीक्षण कराया गया। उसके बाद शव को मोर्चरी गुरुग्राम भिजवाया गया।
इसके बाद महिला के भाई राजकुमार ने एक लिखित शिकायत में बताया कि उसकी बहन बुलबुल (उम्र-23 वर्ष) निवासी पदम कॉलोनी जिला फरीदाबाद (हरियाणा) की शादी 2024 में जगदीप पुत्र धर्म सिंह निवासी नाहरपुर रूपा जिला गुरुग्राम से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करके उसकी बहन को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जिसके चलते वह अगस्त-2024 में अपनी बहन को अपने घर पर ले आए थे, ताकि ससुराल वाले सामाजिक तौर पर सुधर सके। करीब 7 महीने इंतजार करने पर उसकी बहन के ससुराल वालों का कोई जवाब नहीं आने ओर जब इन्होंने कोर्ट जाने की कही तो उसके चाचा ससुर की गारंटी पर इसने अपनी बहन बुलबुल को ससुराल भेज दिया। इसके बाद इसकी बहन को 1 बच्चा (लड़का) हुआ और वे एक बार फिर से बुलबुल को फिर से मानसिक रूप से परेशान करने लगे। 25.12.2025 को बुलबुल का फोन उसके पास आया कि उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने और एक झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रहे है। 27.12.2025 को उसके पड़ोसी ने बताया कि उसकी बहन के साथ हादसा हो गया है। जब उसने अपनी बहन के ससुर के पास फोन किया तो वह बोला तेरी बहन मर गई है, उसकी लाश लेकर चले जाओ। जब यह नाहरपुर रूपा पहुंचे तो उसकी बहन मृत अवस्था में मिली। बुलबुल के मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को 28.12.2025 को नजदीक गांव नाहरपुर रूपा से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान जगदीप (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव नाहरपुर रूपा के रूप में हुई।
पुलिस रिमांड व पूछताछ में ज्ञात हुआ कि जगदीप गुरुग्राम में किसी बर्तन की दुकान पर काम करता है और बुलबुल का पति है। आरोपी द्वारा बुलबुल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते बुलबुल ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस द्वारा आरोपी को आज अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है व अभियोग में गहनता से पूछताछ की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।




