
Image Source : social media
गुरुग्राम : गुरुग्राम पुलिस ने चार उद्घोषित अपराधियों (P0) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए जा चुके थे। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को नियमानुसार संबंधित अभियोगों में गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अलग-अलग मामलों में अलमुद्दीन को गांव हिंगनपुर, पिनगंवा (जिला नूंह) निवासी, जो थाना मानेसर में दर्ज अभियोग संख्या 28/2011 व 73/2011 (धारा 379 IPC) में वांछित था। उसे 20 फरवरी 2025 को मानेसर पुलिस ने गिरफ्तार किया। विवेक तिवारी उर्फ विक्की को कोकरसा, जिला पालामू (झारखंड) निवासी, जो अभियोग संख्या 1786/2023 व 2062/2023 (धारा 174A IPC, थाना शिवाजी नगर) में फरार था। उसे 19 फरवरी 2025 को अपराध शाखा, सिकंदरपुर पुलिस ने काबू किया।
सत्य प्रकाश तिवारी को मदन पुरी, साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी, जो NI एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में अदालत की अवहेलना के कारण भगोड़ा घोषित था। राजेंद्र कुमार को विजय पार्क, गुरुग्राम निवासी, जो NI एक्ट के तहत एक अन्य मामले में उद्घोषित अपराधी था। सत्य प्रकाश तिवारी और राजेंद्र कुमार को 20 फरवरी 2025 को पीओ स्टाफ, पश्चिम गुरुग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया।