Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 26 अक्टूबर। छठ पर्व आज से शुरू हो गया। जिसके चलते इस पर्व में पहले दिन यानी नहाए खाए की पूजा शुरू हुई। फरीदाबाद में महिलाओं ने छठ माता के निमित्त अपने पहले दिन के क्रियाकलाप शुरू कर दिए। महिलाओं ने बताया कि वह किस इस पर्व की तैयारी कर रही हैं। बाजार में गीत गाती महिलाओं से लेकर छठ पर्व की तैयारी भी दिखाई दे रही हैं। छठ पर्व मनाने में किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए। इसके लिए किस तरह की तैयारी की गई हैं। फरीदाबाद की कुछ महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि त्योहार का आज पहला दिन है, जिसके तहत चने की दाल, चावल और घीया की सब्जी बनाई जाती है। इसके अलावा पकौड़े या बाकी चीजें बनाईं जाती हैं। शाम को बाजार जाकर फल लाए जाते हैं। जिसमें गन्ना और नारियल भी शामिल हैं। दूसरे दिन शाम को रसिया बनाया जाएगा। फिर तीसरे दिन शाम को सूर्य कोे अर्घ्य दिया जाएगा और घर पर आकर पूजा करेंगे। इसी तरह फिर चौथे दिन सुबह भोर में सूर्य को अर्घ्य देंगे। एक अन्य महिला ने बताया कि त्योहार के दौरान साफ सफाई का बहुत ज्यादा ध्यान रखना होता है। सभी को नए कपड़े पहनने होते हैं। पकवान बनाते समय भी बहुत सावधानी से सफाई रखनी होती है।
सरिता और रेखा ने बताया कि यह काफी मुश्किल व्रत होता है क्योंकि उसमें काफी देर भूखा रहना होता है। हालांकि छठ माई के आशीर्वाद से यह व्रत आसानी से हो जाता है।
वहीं, वहीं, थाना प्रभारी खेड़ी पुल कुलदीप सिंह ने बताया कि वरिष्ठ सीनियर अधिकारियों के आदेशानुसार छठ पर्व की तैयारियों के आदेश दिए गए हैं। खेड़ी पुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत् 4 घाट हैं। सभी पर कानून व्यवस्था बरकरार रहे ऐसे प्रबंध किए गए हैं।



