
- Bilkul Sateek News
फरीदाबाद : हरियाणा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ख़ुशी जाहिर की। विपुल गोयल स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। साथ ही हुड्डा सरकार पर भी पलटवार किया। विपुल गोयल ने कहा कि 100 दिनों के कार्यकाल में नायाब सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं, जो की आने वाले समय में हरियाणा के लिए मिल का पत्थर साबित होंगे।
साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकार के 100 दिन पर दी बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह विपक्षी हैं और वह अपनी भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन, उन्हें समझना चाहिए कि जो काम सरकार ने अच्छे किये हैं, उनकी सराहना भी करनी चाहिए।
साथ ही विपुल गोयल ने भ्रष्टाचारियो को चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार करने वाले भ्रष्ट अधिकारी हों या कर्मचारी, किसी को नहीं बक्शा नहीं जायेगा।
दिल्ली चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि आने वाली 8 तारीख को लोक भाजपा पर भरोसा करके दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाएंगे।।