Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (योगेश सैनी), 10 नवंबर। दिल्ली के लालकिले में मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम हुए आई20 कार धमाके के बाद गुरुग्राम में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पूरे जिले में जगह-जगह नाकेबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। खुद गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त ने मैदान में उतर कर पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
लालकिले धमाके में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके में गुरुग्राम के सलमान को हिरासत में लिए जाने के बाद गुरुग्राम पुलिस और भी चौकन्नी हो गई है। पुलिसकर्मी जगह-जगह नाकेबंदी कर एक-एक वाहन की जांच कर रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिलकुल सटीक न्यूज की टीम रात में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतरी।




