Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 30 दिसंबर। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को गुरुग्राम में विभिन्न कार्यक्रमों, बाजारों एवं खानपान स्थलों पर आने-जाने वाले नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात परामर्श जारी किया गया है।
पार्किंग संबंधी निर्देशः यात्रियों को सलाह दी जाती है कि अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें। सड़कों पर वाहन पार्क करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सड़क पर खड़े पाए जाने वाले वाहनों को गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा टो करके हटाया जाएगा।
निर्धारित पार्किंग स्थल इस प्रकार हैं…
1. लीजर वैली पक्की पार्किंग, सेक्टर-29
2. लीजर वैली कच्ची पार्किंग (35 एकड़), वेस्टिन होटल के सामने
3. साइबर हब पार्किंग
4. केओडी के सामने व पीछे पार्किंग, सेक्टर-29
5. उबर कार्यालय के सामने पार्किंग, सेक्टर-29
6. हुडा जिमखाना पार्किंग, सेक्टर-29
7. मचान पार्किंग
8. हुडा ग्राउंड पार्किंग
9. टैक्सी पार्किंग, सेक्टर-29
नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाईः गुरुग्राम के विभिन्न स्थानों पर ड्रंकन ड्राइविंग की जांच हेतु विशेष टीमें तैनात रहेंगी। संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नशे में वाहन चलाने पर ₹10,000 का जुर्माना तथा ड्राइविंग लाइसेंस 3 माह के लिए निलंबित किया जा सकता है।
नागरिकों से अनुरोध है कि अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा हेतु नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
कानून का सख्त पालनः उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने तथा नववर्ष का आनंद सुरक्षित रूप से मनाने हेतु नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात परामर्श का पालन करें।
सहायता हेतु संपर्क करेंः किसी भी सहायता या जानकारी के लिए डायल 112 अथवा 1095 (गुरुग्राम यातायात पुलिस) पर संपर्क करें। गुरुग्राम यातायात पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु मौजूद रहेंगी।



