
file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 28 मई। गुरुग्राम में एक युवा जोड़े ने जहर निगल लिया। जिसमें लड़के की मौत हो गई और नाबालिग लड़की की हालत नाजुक है। लड़की गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़का-लड़की मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं। गुरुग्राम में एक निजी कंपनी मंे काम करने वाला 21 वर्षीय राजन बादशाहपुर की मोगा कॉलोनी में रहता थ। राजन 20 मई को ही मेरठ से वापस आया था। वहीं नाबालिग लड़की उससे मिलने के लिए मेरठ से 26 मई को गुरुग्राम पहुंच गई। लड़की राजन के साथ ही उसके साथ किराए के कमरे पर रूक गई। सोमवार रात को ही दोनों ने अचानक जहर निगल लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों को पता चला। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। लोगों ने तुरंत दोनों को पार्क अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद दोनों का इलाज शुरू किया गया। हालांकि मंगलवार सुबह राजन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं लड़की की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। हालांकि उसकी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हो रहा। पुलिस को शक है कि दोनों ने जहर का हैवी डोज लिया है।
लड़के की मौत और लड़की के गंभीर हालत में होने के बाद पार्क अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद गुरुग्राम लड़के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं लड़की की हालत नाजुक होने की वजह से उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके।
गुरुग्राम पुलिस के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके गुरुग्राम पहुंचने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। लड़की की हालत में सुधार होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद सच्चाई का पता चल सकेगा। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, लेकिन अभी दूसरी संभावनाओं को भी खारिज नहीं किया जा सकता।