Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (नीलम सिंह/पूनम कटारिया), 21 जनवरी। रियल एस्टेट व्यवसायी रिजवान साजन ने आज कहा कि यदि मुझे इतने पैसे मिले तो मैं चाचा, मामी, ताई… सबको सेट कर दूं। रिजवान ने अपने दुबई के प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट ‘डेन्यूब प्रॉपर्टी के गुरुग्राम कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में ये बात कही। उन्होंने कहा कि अब आप दुबई में अपने दूसरे घर का सपना पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 60 से 65 करोड़ में हम आपको 100वें माले पर ऐसा घर दे सकते हैं जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी इस अवसर पर उनके साथ थी।
रिजवान से जब सवाल पूछा गया कि गुरुग्राम में तो 150 से 190 करोड़ तक की प्रॉपर्टी बिकी है, ऐसे में आप की प्रॉपर्टी के क्या रेट होंगे। जिसके जवाब में मजाक करते हुए रिजवान ने कहा कि इतने में तो मैं चाचा, मामी, ताई सबको सेट कर दूंगा…। इसके बाद उन्होंने कहा कि दुबई में वे इससे भी कम कीमत पर बेहतरीन विला, अपार्टमेंट आदि दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि दुबई में 100वंे माले में स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित डुप्लेक्स अपार्टमेंट दे देंगे। उसकी कीमत भारतीय मुद्रा में 60 से 65 करोड़ की पड़ेगी।
वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कहा कि हर जगह सुरक्षा एक मुख्य मुद्दा है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में माइलका ने कहा कि एक मां के रूप में जब बच्चे बाहर जा रहे हों तो हम उनकी सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। ये एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि रिजवान को वे काफी पहले से जानती हैं।




