Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 8 अक्टूबर। गुरुग्राम के सेक्टर 34 स्थित डीपीजी डिग्री कॉलेज कल “वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश” विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी, डीपीजी डिग्री कॉलेज के चेयरमैन राजेंद्र गहलोत, वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत, डॉ एस एस बोकन, डॉ. माधवी भाटिया, रजिस्ट्रार अशोक गोगिया, डायरेक्टर डॉ प्रिया शुक्ला और डीन एकेडमिक डॉक्टर धर्मवीर सिंह थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ जीव विज्ञान विभाग प्रमुख डॉक्टर अमिता सिंह के द्वारा बच्चों को वन्यजीव संरक्षण वित्त के बारे में बता कर किया गया। इसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एस एस बोकन ने वन्यजीव संरक्षण के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया तथा रजिस्ट्रार डा. अशोक गोगिया ने विद्यार्थियों के साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझाया।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभी विभागों के विभाग अध्यक्षों डॉ रीना, डॉ प्रियंका, डॉ रेखा, डॉ ऋतु, डॉ नलिनी, स्वाति तथा पूजा ने प्रतियोगिताओं का आंकलन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के अंत में
कार्यक्रम के अंत में जन जीवन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर अमिता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि छात्रों का वन्यजीव संरक्षण के प्रति झुकाव सराहनीय है।
कार्यक्रम के दौरान जीव विज्ञान विभाग के सभी प्रोफेसर उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन में अपना अहम योगदान दिया।




