Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 16 अक्टूबर। सेक्टर 34 स्थित डीपीजी डिग्री कॉलेज में आज ‘खाद्य दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और खाद्य सुरक्षा, खाद्य संरक्षण और खाद्य प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की।
मुख्य बिंदु
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीपीजी डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत, डॉ. एसएस बोकन, डॉ. माधवी भाटिया, अशोक गोगिया, रजिस्ट्रार, डॉ. प्रिया शुक्ला, निदेशक और डॉ. धर्मवीर सिंह, डीन एकेडमिक उपस्थित थे।
जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अमिता सिंह ने ने अतिथियों का स्वागत किया और खाद्य दिवस के महत्व के बारे में बताया।
प्राचार्य डॉ. एस एस बोकन ने अपने संबोधन में खाद्य सुरक्षा और खाद्य संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।
रजिस्ट्रार अशोक गोगिया ने खाद्य प्रबंधन में व्यक्तिगत भूमिका और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

विद्यार्थी भागीदारी
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल्स, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और प्रस्तुति शामिल थे। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रदर्शन किया।
धन्यवाद ज्ञापन
जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अमिता सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।



