Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 17 अक्टूबर। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने यातायात के सफल संचालन के लिए सुभाष चौक से हुड्डा मेट्रो स्टेशन तक गुरुग्राम मेट्रो निर्माण स्थलों का दौरा किया। इस दौरान सहायक पुलिस आय़ुक्त यातायात पूर्व संजय कुमार, यातायात निरीक्षक लोकेश और अन्य यातायात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।
पुलिस उपायुक्त यातायात ने गुरुग्राम मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान यातायात के सुगम संचालन में आमजन को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। इसके संबंध में मौजूद संबंधित यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित दिशानिर्देश दिए। गुरुग्राम मेट्रो के प्रथम चरण का निर्माण कार्य 5 किलोमीटर का है जो मिलेनियम सिटी सेंटर से शुरू होकर सुभाष चौक तक किया जाना है। इस निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए जगह-जगह यातायात संबंधित दिशानिर्देशों वाले साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जीएमडीए विभाग द्वारा बोलार्डस इत्यादि लगाए जाएंगे और सर्विस रोड को भी ठीक कराया जाएगा।
’कन्हई रेड लाइट, साइबर पार्क आदि जगहों पर मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान जो सर्विस लेन बंद थी उनको अब यातायात का सुचारू संचालन कराने के लिए पुनः खोल दिया गया है और वाहन चालकों की सुविधा के लिए साइकिल लेन को सर्विस लेन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके अलावा साइकिल लेन को सर्विस लेन के रूप में वाहन चालकों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और ग्रीन बेल्ट को हटाकर सड़क को दोनों ओर से चौड़ा करने का निर्माण कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा।
यातायात पुलिस गुरुग्राम ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे मेट्रो निर्माण के दौरान सावधानी बरते और यातायात संबंधित सांकेतिक बोर्डों के अनुरुप दिशानिर्देशों का पालन करें।



