
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 16 मार्च। गुरुग्राम और ग्रेटर गुरुग्राम के लिए कल होने वाले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए आज कुल 59 आवेदन दिए गए। पूरे हरियाणा में कल भाजपा जिलाध्यक्षों का चुनाव होना है। इस बार भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर 5 नए जिलों का निर्माण किया है। जिसमें गुरुग्राम को दो भागों में बांटकर गुरुग्राम और ग्रेटर गुरुग्राम किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्षों के चुनाव में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि थी। ग्रेटर गुरुग्राम से जिलाध्यक्ष के लिए कुल 29 नेताओं ने आवेदन किए, जबकि गुरुग्राम में जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 30 ओवदन किए गए हैं। दोनों जगह से जिलाध्यक्ष के कुल 59 दावेदार हैं। आज नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अब सोमवार को जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी।
ग्रेटर गुरुग्राम से 29 नामांकन आए हैं।
इन आवेदनकर्ताओं में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, महेश चौहान, मानेसर से भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुंदरलाल सरपंच, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरबीर अधाना, विरेंद्र यादव व धर्मेंद्र यादव, पवन यादव, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अमित भारद्वाज, मुकेश शर्मा, अजीत यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजबीर यादव, जगदीश अंबावता, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा विरेंद्र सिंह, हंसराज सैनी, रामचंद्र भारद्वाज, संदीप राघव, प्रदीप यादव शामिल हैं।
वहीं, गुरुग्राम में जिलाध्यक्ष बनने के लिए कुल 30 नामांकन आए हैं। जिनमें पिंटू त्यागी, मनोज शर्मा, पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला, मनीष गाड़ोली, रामबीर भाटी, अर्जुन शर्मा, जगतार सिंह, विरेंद्र त्यागी, परीक्षित भारद्वाज, मनोज शर्मा, ज्योति डेबला, महेश यादव, अनिल गंडास, दिनेश राघव, सुचेता शर्मा महामंत्री महिला मोर्चा, श्योचंद यादव शिकोहपुर आदि शामिल हैं।