Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 29 दिसंबर। सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत् विजेता खिलाड़ियों और टीमों को 16 लाख से अधिक नगद राशि के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः ₹5100, ₹3100 एवं ₹2100 की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया, जबकि टीम खेल स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाली विजेता टीमों को क्रमशः ₹31,000, ₹21,000 एवं ₹11,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



