
रेडियंस वुमेन अवार्ड्स 2025
पूजा विहानी व मृदुला खन्ना अरोड़ा के नेतृत्व में सशक्तिकरण का उत्सव
अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
सोसाइटी क्या कहती है उसे छोड़ अपने सपनों को पूरा करें
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (पूनम कटारिया/नीलम सिंह), 24 जनवरी। गुरुग्राम में आज आयोजित रेडियंस वूमेन अवार्ड्स 2025 का आयोजन किया गया। इसमें अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिनमें गुरुग्राम की बॉडी बिल्डर गीता सैनी भी शामिल थी। कार्यक्रम के दौरान एक पैनल चर्चा के दौरान संदेश दिया गया कि ‘विफलता कोई झटका नहीं, बल्कि सफलता की ओर एक सीढ़ी है। कार्यक्रम का आयोजन पूजा विहानी व मृदुला खन्ना अरोड़ा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मंे मानसिक स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और सामाजिक परिवर्तन में बदलाव लाने वाली असाधारण महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइना ने मासिक धर्म स्वच्छता पर और तनाया ने छात्रों में आत्म नुकसान की रोकथाम पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के रूप में डीजे बरखा कौल की उपस्थिति ने समारोह में एक जान फूंक दी।
कार्यक्रम में एक पैनल में विफलता की शक्ति पर भी चर्चा हुई, जिसमें बरखा कौल, गीता सैनी (आईबीबीएफ चैंपियन) तान्या टाइग्रेस, कोमल लालवानी (निदेशक ज्योति पब्लिक स्कूल) जैसे वक्ताओं ने अपनी व्यक्तिगत कहानियां साझा कीं। उनके संदेशों ने इस बात पर जोर दिया कि विफलता कोई झटका नहीं है, बल्कि सफलता की ओर एक सीढ़ी है।
इसके अलावा अक्षय चोपड़ा, डॉ. ज्योति मेहरा (प्रैग्मन फाउंडेशन) और नितिका मलिक जैसे विचारकों ने मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार साझा किए। शंपा मोइत्रा और एडवोकेट सौरभी चोपड़ा के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में काम और घरेलू जीवन में संतुलन बनाने पर चर्चा हुई।
#Radiance_Women_Awards