ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
बुजुर्ग को कम दिखाई देता था
उसके खेतों के पास ही है यह कुआं
Bilkul Sateek News
फिरोजपुर झिरका, 20 जनवरी। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव महूं में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के कुएं से 79 वर्षीय वृद्ध की लाश मिली। वृद्ध महूं गांव की रहने वाला है। लोगों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी अमन सिंह को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मांड़ीखेड़ा भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महूं गांव का शमशुद्दीन पुत्र कमर खान अपने खेतों पर ही रहता था। उसके खेतों के पास अचल कुआं बना हुआ है। बताया जा रहा है कि शमशुद्दीन को कम दिखाई देता था। सोमवार को शमशुद्दी कुएं में गिर गया। गांव के बच्चों ने शमशुद्दीन की लाश को कुएं में देखा तो उन्होंने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना दोपहर 12 बजे के लगभग पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक को कुएं से बाहर निकलवाया।
हालांकि यह अभी तक किसी को भी नहीं पता कि शमशुद्दीन कैसे कुएं में गिरा था। उसके परिजनों ने भी किसी पर भी शक नहीं जताया है।
फिरोजपुर झिरका के थाना प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि कुएं में गिरने से महूं गांव के 79 वर्षीय शमशुद्दीन की आज मौत हो गई। शव का जिला अस्पताल मांड़ीखेडा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।




