
चंडीगढ़: हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए मेयर और नगर परिषद चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
हरियाणा के 8 नगर निगमों में मेयर और पार्षद पद के लिए चुनाव होंगे, जबकि 2 नगर निगमों में केवल मेयर पद के लिए मतदान होगा। इसके अलावा, राज्य में 7 नगर परिषद और 21 नगर पालिका चुनाव भी कराए जाएंगे। निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है।