
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है मगर, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। साथ ही राजनीतिक दलों ने दिल्ली से सटे प्रदेशों के नेताओं की ड्यूटी लगानी शुरू कर दी है।
इस बार दिल्ली के चुनाव में हरियाणा भाजपा के नेता बड़ी भूमिका में होंगे। पार्टी ने अभी से आधा दर्जन नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दे दी है।
पार्टी ने कृष्णपाल गुर्जर को दक्षिण दिल्ली, असीम गोयल को करोल बाग, महिपाल ढांढा को पश्चिमी दिल्ली, ग्यान चंद गुप्ता मॉडल टाउन, कृष्णपाल बेदी त्रिलोक पुरी, कृष्णा पंवार को कोंडली, बनवारी लाल को नई दिल्ली, मनीष ग्रोवर, ओपी यादल को बदली, सुनीता दुग्गल देवली, जेपी दलाल को बृजवासन, कमलेश ढांढा को पालम और विशंभर वाल्मीकि को अंबेडकर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।