चंडीगढ़: हरियाणा में आज एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। ऐसे में कई जिलों में बारिश हुई और कुछ जिलों में देर रात से बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग हरियाणा के कई जिलों में आज के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
9 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच शीतलहर चलने से ठंड और भी बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के लिए जरूरी उपाय करने होंगे।
घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच हादसों का डर भी लगातार बना रहता है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



