
पंचकूला: हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल क खिलाफ रेप केस मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में शिकायत करने वाली महिला की दोस्त सामने आई है। उसने पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले को ही झूठा बता दिया। उसका दावा है कि जिस दिन की घटना बताई जा रही है। उस दिन वो कथित पीड़िता के साथ ही थी। उस दिन होटल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।
महिला ने अपना नाम पूनम बताया है और वो दिल्ली की रहने वाली है। पेर केस दर्ज कराने वाली महिला उसकी दोस्त हैं। उसने बताया कि उसकी दोस्त का बॉस अमित जुलाई 2023 में कसौली घूमने गए थे। इस दौरान होटल की लॉबी में गायक रॉकी मित्तल से मुलाकात हुई था। थोड़ी बातचीत हुई और वह वहां से चला गया। यह एक समान्य मुलाकात थी।
महिला ने दावा किया कि उसके बाद मैं, सहेली और उसके बॉस एक ही कमरे में सो गए और अगले ही दिन सुबह दिल्ली लौट आए। उसने यह भी दावा किया है कि कभी मोहनलाल बडौली को देखा नहीं है और न ही होटल में इस नाम का कोई शख्स आया था।
महिला के अनुसार उसको इस बात की जानकारी तब हुई, जब एफआईआर हुई और मामला मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा। उसकी सहेली उसके घर आई और इस मामले वह उसका साथ देने के लिए कहने लगी। उसे पैसे का लालच दिया गया। दावा है कि इस दौरान कथित पीड़िता का कहना था कि उसके बॉस को टिकट या चेयरमैनशिप मिलेगी।
पत्रकारों के सामने आई पूनम नाम की महिला ने कहा कि जब उसने साथ नहीं देने की बात कही तो पीड़िता ने आत्महत्या की धमकी दी और रोने लगी। महिला ने दावा किया कि यह सब पीड़िता के बॉस ने साजिश रची है। वह टिकट मांग रहा था। कसौली ट्रिप के बाद उसका सहेली से कोई संपर्क नहीं था।
Haryana News: होटल में गैंगरेप मामलाः बडौली के खिलाफ एक्शन ले भाजपा
वह पीड़िता के बॉस को जानती भी नहीं है। ऐसे में उसके दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि जब वो उसकी सहेली के बॉस को नहीं जानती है तो उसके साथ होटल के कमरे में कैसे सो गई। क्या इस दौरान उनकी बात नहीं हुई होगी। एक-दूसरे के बारे में जानने का प्रयास नहीं किया होगा।
उसका कहना था कि वो अपने परिजनों के के कहने पर मीडिया को सबकुछ बताने के लिए यहां आई है। इस बाता पर भी सवाल हैं कि जब महिला पत्रकारों से बात कर रही थी, उसी दौरान होटल में पंचकूला के स्थानीय भाजपा नेता भी वहां पर थे। लेकिन, उनमें से कोई भी सामने नहीं आया।