Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 14 अक्टूबर। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन (रजि-292 हेड ऑफिस भिवानी) सर्कल फरीदाबाद बिजली कर्मचारियों की आज एक आवश्यक बैठक एचवीपीएन टीएस सर्कल सेक्टर-18, ए-4 के 220 केवी सब स्टेशन पर संपन्न हुई। इस अवसर पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से काफी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। इसकी अध्यक्षता पूर्व सर्कल सचिव प्रीतम सिंह ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जारी त्रिवार्षिक चुनावों को लेकर कर्मचारियों में भारी उत्साह रहा जिसमें एचवीपीएन टीएस सर्कल फरीदाबाद से धर्मेंद्र सिंह जेई का नाम सभी कर्मचारियों ने एकमत होकर सर्वसम्मति से सर्कल सचिव पद के लिए प्रपोज किया। जिसे चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह ने कर्मचारियों की एकता और निर्विरोधता को देखते हुए सर्कल सचिव पद हेतु पास किया। जिसके बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल बन गया और सभी ने अपने नए सर्कल सचिव धर्मेंद्र जेई को फूलमालाएं पहनाते हुए जोरदार नारेबाजी के साथ शुभकामना दी। इसके बाद प्रधान लेखराज चौधरी ने नव निर्वाचित सर्कल सचिव धर्मेंद्र जेई को यूनियन में पद की गोपनीयता के लिए शपथग्रहण कराई। चुनाव के इस कार्यक्रम में डीएचबीवीएन के सर्कल सचिव विनोद शर्मा, पूर्व सर्कल सचिव संतराम लांबा व राजेश तेजपाल, एनआईटी प्रधान लेखराज चौधरी व सचिव मुकेश शर्मा, कैशियर मामचंद, ग्रेटर फरीदाबाद प्रधान सुनील चौहान व सचिव रविदत्त शर्मा, ओल्ड फरीदाबाद सचिव सत्यवान लोहचब, प्रधान परवीन शर्मा व सचिव नरेश कुमार, लालकिशन जेई, सुखबीर SA, कृपाल रोहिला Asst, बिजेन्दर SA, हरीश SA, हरिशंकर JE, साहिल तेजपाल SA, मनोज GSO, विनोद SA, नरवीर SA, सुमित SA, मोहित SA, जागेराम SA, विकास SA, श्याम सिंह GSO, नरेश SA, शैलेंदर GSO, विकास JE, विककी सबरवाल GSO, प्रदीप SA, वीरसिंह रावत AFM, मदनगोपाल शर्मा AFM, सुरेंदर सिंह AFM, धीरसिंह AFM, राजबीर शर्मा AFM, कमल किशोर CHD, कृपाल रोहिला Dy. Supdnt. आदि भारी संख्या में कर्मचारी नेता व कर्मचारी इस चुनावी कार्यक्रम में मौजूद रहे।



