
चंडीगढ़: हरियाणा में महाशिवरात्रि के अवसर पर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 26 से 28 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है और इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 26 फरवरी की शाम से प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने आज के लिए चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
27 फरवरी को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बारिश हो सकती है। 28 फरवरी को भी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों मानना है कि एक मार्च तक प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 25 और 26 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और मध्यम गति से हवाएं चलेंगी। 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच गरज-चमक और बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।