
फोटो सोर्स सोशल मीडिया
चंडीगढ़, 14 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज व उपकप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने पहुंचे।
दोनों खिलाड़ियों चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भगवंत मान के साथ मुलाकात की। इस दौरान शुभमन और अर्शदीप के परिजन भी उनके साथ थे। हाल ही में इंग्लैंड के साथ हुई वनडे श्रृंखला में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। देश और पंजाब का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने चैंपियन ट्रॉफी 2025 के लिए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पूरे देश के साथ पूरे पंजाब को भी आप पर गर्व है।