गुरुग्राम, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर सलाम है ऐसे स्कूली बच्चों को जो ‘गण’ के मान के लिए ऐसी सड़क से गुजरे, जहां पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। परंतु उस प्रशासन को क्या कहें, जिसके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। ये नजारा है गुरुग्राम के बेगमपुर खटोला वार्ड 26 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल का।




