Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 23 मई। गुरुग्राम पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले आरोपी को कल दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 मई को अपराध शाखा मानेसर पुलिस ने धारा कॉलोनी पटौदी से एक युवक को अवैध गांजे समेत पकड़ा था। जिसकी पहचान मनिपाल निवासी धारा कॉलोनी पटौदी के रूप में हुई थी। मनिपाल के पास से 1 किलो 36 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद थाना पटौदी पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
अपराध शाखा सेक्टर 40 पुलिस ने इस मामले में मणिपाल को अवैध गांजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को कल इंद्रा मार्केट नजफगढ़ दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विनोद निवासी गांव भवानी खेड़ा, जिला भिवानी (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि विनोद मादक पदार्थों की सप्लाई करता है। आगामी कार्यवाही के लिए विनोद को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।



