
फरीदाबाद के गांव जाजरू में बछिया से बर्बरता
रात नौ बजे तक बछिया थी सही सलामत
सुबह बछिया के चारों तरफ था खून ही खून
बछिया के बंधे हुए थे पैर
पिलाया गया था कैमिकल
बेरहमी से की गई थी पिटाई
फरीदाबाद। वीडियो में दिखाई दे रही बछिया के साथ कल रात किसी ने बर्बरता की हदें पार कर दी। मामला फरीदाबाद के गांव जाजरू का है। बछिया की देखभाल करने के बाद मालिक रात 9 बजे सोने के लिए चला गया था। सुबह जब वह बछिया के पास लौटा तो उसके होश उड़ गए। बछिया अधमरी अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था और पैर रस्सियों से बांधे हुए थे। उसको कोई कैमिकल पिला कर बुरी तरह से पीटा भी गया था।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि पहले गाय के पैर रस्सी से बांधे गए और उसके बाद उसे कोई केमिकल जैसा कुछ पिलाया गया है। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और पूरे घर में खून ही खून फैला हुआ है। ऐसा किसी ने रंजिश वस किया है। वहीं, पुलिस का कहना डॉक्टर ही बता पाएगा की गाय के साथ क्या कुछ किया गया है। चारों तरफ खून फैला हुआ है और उसके पैर भी रस्सी से बंधे हुए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।