Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 2 जनवरी। फरीदाबाद के सेक्टर 46 में गंदगी से परेशान निवासियों ने नगर निगम मुख्यालय में ढोल बजवाए। दरअसल पिछले लंबे समय से सेक्टर 46 के निवासी परेशान हैं और कईं बार शिकायत करने के बावजूद भी उनकी समस्या का जब समाधान नहीं हुआ तो आज स्थानीय निवासी इकट्ठा होकर फरीदाबाद के निगम मुख्यालय पर पहुंचे और ढोल बजवाने लगे ताकि निगम के अधिकारियों और कर्मियों के कान खुल जाए और उनकी समस्या का समाधान हो।
उन्होंने बताया कि यदि आज के प्रदर्शन के बाद अगर अधिकारी उनकी समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो वह फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाएंगे और साथ जोड़ेंगे और एक बड़ा आंदोलन करेंगे, क्योंकि यह समस्या केवल सेक्टर 46 की नहीं बल्कि पूरे फरीदाबाद की है।



