
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 2 जून। गुरुग्राम में देररात सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे एक तेज रफ्तार क्रेटा ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा के परखच्चे उड़ गए और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार पांच मजदूर और एक क्रेटा सवार शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर घामडोज टोल के पास लगभग रात 12 बजे हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही क्रेटा ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।