
गुरुग्राम: राज रानी मल्होत्रा ने गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और विजयी भव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गुरुग्राम की समस्याओं के समाधान के लिए मन्नत मांगी और खुद में इच्छाशक्ति बनाए रखने की प्रार्थना की।
मंदिर में दर्शन के बाद राज रानी मल्होत्रा ने कहा कि शीतला माता का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे और गुरुग्राम के विकास में कोई बाधा न आए। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी ऊर्जा से कार्य करेंगी। उनके इस धार्मिक दौरे को आगामी चुनावों से भी जोड़ा जा रहा है, जहां वे जनता के बीच सक्रिय नजर आ रही हैं।
गुरुग्राम नगर निगम चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वार्ड-वार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इस सूची में राजरानी मल्होत्रा को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, विभिन्न वार्डों के लिए 36 अन्य प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
घोषित प्रमुख उम्मीदवार
- मेयर प्रत्याशी: राजरानी मल्होत्रा
- वार्ड 1: सुंदर सिंह
- वार्ड 2: ज्योत्सना विपिन यादव
- वार्ड 3: पवन यादव
- वार्ड 4: संदीप यादव
- वार्ड 5: राकेश राणा जाट
- वार्ड 6: एकता त्यागी पत्नी सिंघ त्यागी
- वार्ड 7: मुकेश कौशिक ब्राह्मण
- वार्ड 8: नरेश कटारिया जाट
- वार्ड 9: मथुरा यादव
- वार्ड 10: अजीत यादव महाराज
- वार्ड 11: कुलदीप यादव
- वार्ड 12: सीमा पत्नी राजेश ठाकुरान
- वार्ड 13: पवन सैनी
- वार्ड 14: प्रधान वारिस पुत्र प्रवीन वारिस
- वार्ड 15: भारती हसरत्ता गुजर
- वार्ड 16: विक्रम जीत
- वार्ड 17: आंचल भाटी पत्नी रणवीर भाटी गुर्जर
- वार्ड 18: प्रिय मुकेश यादव जेलदार
- वार्ड 19: अमित राज सिंह मलखा गुर्जर
- वार्ड 20: नारायण भड़ाना गुर्जर
- वार्ड 21: सोनिया यादव
- वार्ड 22: विकास यादव (RWA President)
- वार्ड 23: कुलदीप यादव
- वार्ड 24: आरती यादव पत्नी अनिल यादव
- वार्ड 25: अनुप पार्षद
- वार्ड 26: सुनीता रानी पत्नी रंजीत वर्मा गुर्जर
- वार्ड 27: चंचल कौशिक
- वार्ड 28: धर्मबीर जुलाहा
- वार्ड 29: उषा जोसिन वर्मा खाती
- वार्ड 30: मधु बत्रा पत्नी यशपाल बत्रा
- वार्ड 31: दिलीप कुमार साहनी हरिजन
- वार्ड 32: विजय परमार राजपूत
- वार्ड 33: शीतल बागड़ी / नरस राम बागड़ी खटीक
- वार्ड 34: सुभाष बागड़ी पटव
- वार्ड 35: करण कौशिक ब्राह्मण
- वार्ड 36: रेखा सैनी पत्नी दिनेश सैनी