Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 8 अक्टूबर। नोडल अधिकारी आरएस बाठ आज बुधवार 8 अक्टूबर को भारी पुलिस बल के साथ सेक्टर 12ए की मार्केट में पहुंचे। उन्होंने यहां पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले झुग्गवासियों से बातचीत शुरू की। इस दौरान टीम को झुग्गीवासियों के भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा। झुग्गीवासी इस दौरान नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। करीब ढाई घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद बाठ ने पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस ने वहां से लोगों को खदेड़ा और बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया। बाठ ने इस दौरान कहा कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार जिन 86 झुग्गीवासियों को आशियाना देना है उनपर अभी कार्रवाई नहीं होगी।
मालूम हो कि बाठ इससे पहले 3 अक्टूबर को भी यहां लोगों को समझाने आए थे कि वे अपनी झुग्गियों को खुद ही हटा लें। अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई होगी।




