Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 25 अक्टूबर। द्वारका एक्सप्रेसवे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पायल सिंह द्वारा महिलाओं के लिए साड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
अपने संबोधन में पायल सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि पूर्वांचल और बिहार की मेरी माताएं बहने मुझे आशीर्वाद देने यहां पहुंची हैं। वहीं, महिलाओं ने प्रसाद वितरण के समय पायल सिंह के परिवार के लिए सुख, समृद्धि और संतान सुख की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। उनके और उनके पूरे परिवार के लिए मंगल कामना भी की। महिलाओं ने बताया कि पायल दीदी समय-समय पर उनकी मदद करती है। हमेशा उनके दुखदर्द में खड़ी मिलती है।
वहीं, पायल सिंह ने बताया कि छठ पूजा से जुड़ी एक आम परंपरा का वर्णन करता है, जहां व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा के बाद अपने परिवार और बच्चों की खुशहाली के लिए सूर्य देव से प्रार्थना करती हैं। व्रत के अंत में, प्रसाद वितरण के दौरान भी महिलाएं अपने परिवारजनों और शुभचिंतकों को आशीर्वाद देती हैं। छठ पूजा का मुख्य उद्देश्य संतान सुख और परिवार की खुशहाली होता है। इस दौरान महिलाएं सूर्य देव से इन सबकी कामना करती हैं।
पायल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि छठ पर्व को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी विशेष प्रबंध किए हैं, चाहे वो घाटों की सफाई व्यवस्था हो या विशेष ट्रेनें चलाई गई हो। आज के समय बिहार के लोग अलग-अलग बडे़ शहरों में काम कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। ऐसे में इन ट्रेनों से अपने गांव पंहुचकर अपने परिवार के साथ इस पावन पर्व को मना सकेंगे।



