Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (मोहित कुमार), 28 अक्टूबर। मंगलवार सुबह व्रतधारियों द्वारा उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न हो गया। राजेंद्र पार्क में बनाए गए अस्थाई घाट पर छठ संपन्न होने के बाद व्रतधारी अपने घरों की ओर लौट गए। इसका आयोजन राजेंद्र नगर छठ पूजा समिति द्वारा किया गया था। जिसमें सैकड़ों पूर्वांचली परिवार शामिल हुए और छठ के भक्तिमय गीत गाते हुए छठ मईया की पूजा-अर्चना की।
घर्म कांटे वाली गली में बनाए गए छठ घाट के तालाब पर सेवानिवृत्त कमांडेंट रोहतास गुप्ता को पूजा कमेटी और डाक्टर राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन की टीम ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। यहां पर उपस्थित टीम में बीरेन्द्र शुक्ला, शिव शंकर गिरि, अभिषेक मिश्रा, विजय कुमार, रंजीत सिंह पटेल, जितेंद्र सिंह, राहुल राज, शुभम सिंह पटेल, मनीष, अमित और राजेश पटेल भी शामिल थे। राजेंद्र पार्क थाने से आई पुलिस टीम और अन्य को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। छठ के सफल आयोजन के लिए नगर निगम प्रशासन का सहयोग भी इसमें मिला। डाक्टर राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के अध्यक्ष ने मंच संचालन किया और सबका आभार व्यक्त किया।



