
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 8 मई। गुरुग्राम में एक मकान की बेसमेंट की दीवार गिरने से उसके नीचे चार मजदूर दब गए। जिनमें से एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, जबकि आठ मजदूर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कल शाम को पॉश सेक्टर 27 में हुआ। बारिश के कारण मकान नंबर 173 के बेसमेंट में पानी जमा हो गया था। पास के मकान को नुकसान से बचाने के लिए बेसमेंट में दीवार बनाई जा रही थी।
हादसे के वक्त राजमिस्त्री और मजदूर काम खत्म करके जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक मिट्टी ढहने से दीवार गिर गई। जिससे दीवार के पास खड़े चार मजदूर दब गए।
मौके पर मौजूद मकान मालिक, ठेकेदार और अन्य मजदूरों ने तुरंत दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान 42 वर्षीय पश्चिम बंगाल निवासी एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है, जबकि एक मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।