
प्रशासन विभाग ने किया एक आधिकारिक नोटिस जारी
नई दिल्ली, 11 फरवरी। दिल्ली सरकार ने 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सरकारी दफ्तर व स्कूल रहेंगे। इस अवसर पर दिल्ली की जनता से उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया गया है।
एलजी ने नोटिस जारी किया कि दिल्ली सरकार 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी ऑफिस, सार्वजनिक उपक्रम और स्वायत्त निकाय बंद रहेंगे। यह अवकाश दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर भी लागू होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से जारी आधिकारिक परिपत्र में यह घोषणा की गई है।
दिल्ली सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि गुरु रविदास जयंती के लिए पहले नवंबर 2024 में घोषित प्रतिबंधित अवकाश को अब रद्द कर दिया गया है। इसके बजाय पूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि, निजी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के बंद रहने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।