file photo source: social media
बेरहम कातिल
खूनी से सनी टूटी कार
जबड़े में चाकू का गहरा वार
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 25 नवंबर। फरीदाबाद में बीती रात को दो युवकों के बीच आपसी कहासुनी के चलते पहले तो झड़प हुई और बात इतनी बढ़ गई कि इस झड़प में हिमांशु भाटिया नाम के एक युवक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है हिमांशु का भरत नाम के एक युवक के साथ बीती रात को झगड़ा हो रहा था और करीब चार से पांच लोग मौके पर मौजूद थे। जिन्होंने वहां खड़ी एक सफेद रंग की गाड़ी को बुरी तरीके से तोड़फोड़ दिया, पत्थरबाजी की और इसके अलावा एक बुलेट बाइक भी तोड़ डाली। हालांकि यह बात का अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है की भारत और हिमांशु के बीच किस बात को लेकर विवाद था, लेकिन देर रात को जिस तरह से हिमांशु की मौत हुई, उससे इलाके में लोगों के मन में दहशत फैली हुई है।
ऑफ द रिकॉर्ड लोगों ने बताया कि हिमांशु करीब 300 से 400 मीटर दूर तक घायल अवस्था में भागता हुआ गया और एक दुकान के आगे गिर गया और खून से लथपथ अवस्था में हिमांशु भाटिया की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है हिमांशु के ऊपर चाकू या किसी धारदार हथियार से वार किया गया था।
वहीं, देररात को पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और हिमांशु के शव को पोस्टमार्टम में भिजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले पर कोई भी बात मीडिया के साथ शेयर नहीं कर रही है और जांच की बात कह रही है। वहीं अब यह देखना होगा कि आखिरकार हिमांशु की हत्या किन करणों से हुई है और उसकी हत्या करने वाला युवक भरत ही था या फिर कोई और? भरत और अन्य युवक इस घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।




