
पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की उपस्थिति में सैकड़ों कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
Bilkul Sateek News
नई दिल्ली, 6 अप्रैल। आज के आधुनिक हरियाणा के निर्माता, असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, किसान-कमरे किसान वर्ग के मसीहा पूर्व उपप्रधानमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा जननायक ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर जेजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में संघर्ष स्थल, राजघाट, पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंच कर उन्हें पुष्प अर्पित किए।
संयुक्त बयान देते हुए उन्होंने कहा कि युग पुरुष ताऊ देवीलाल हमेशा किसान-कमेरे वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे। वे त्याग की मूर्ति थे। जीवनभर वे हरियाणा के हर व्यक्ति के सुख-दुख को समझ कर उनके हितों व न्याय की लड़ाई लड़ते रहे। चौपालों का निर्माण, बुढ़ापा पेंशन, किसानों के कर्ज माफी जैसी कई योजनाएं चलाकर उन्होंने हरियाणा के लोगों के विकास व हितों की रक्षा की। हरियाणा का हर वर्ग आज भी ताऊ देवीलाल की चलाई नीतियों का दीवाना है। इसी प्रकार की नीतियों व योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम जेजेपी पार्टी व जननायक ताऊ देवीलाल की छवि माने जाने वाले युवा देवीलाल व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी किया है।
श्रद्धांजलि सभा में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा और सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हुए।