Bilkul Sateek News
फर्रुखनगर, 26 मई। गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में एक डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 24 मई की शाम करीब 7:45 बजे की है। बाइक सवार चार युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर रवींद्र अपने देव हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर खुर्रमपुर से जेबीएम अस्पताल फर्रुखनगर जा रहा था। डाबोदा मोड़ पर उनकी सेंट्रो कार (HR36P4053) के सामने एक बाइक अचानक रुक गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि क्या मारोगे। डॉक्टर ने कार से उतरकर स्थिति समझाने की कोशिश की।
इसी दौरान दो और युवक वहां आ गए। उनके मुंह बंधे हुए थे और हाथों में लाठियां थीं। चारों ने मिलकर डॉक्टर रवींद्र पर हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर को गंभीर चोटें आईं। घायल डॉक्टर को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल फर्रुखनगर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।