
Bilkul Sateek News
नरवाना, 28 जुलाई। जींद के नरवाना में भाजपा नेता के बेटे का हत्यारोपी जींद सीआईए पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस उसको व उसके अन्य साथियों को सरगर्मी तलाश रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सफीदों में 24 की देर रात भाजपा नेता के बेटे डॉ. विकास शर्मा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। डॉ. विकास शर्मा निजी अस्पताल का संचालक था। डॉ. विकास हत्याकांड में पुलिस लगभग आधा दर्जन आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सफीदों में भाजपा नेता के बेटे डा. विकास की हत्या में शामिल प्रदीप उर्फ नन्हा यहां से निकलने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर नजर रखना शुरू कर दी। जैसे ही वह यहां आया तो उसने पुलिस को देखते ही पिस्तौल तान दी। पुलिस द्वारा चेतावनी देने के बाद भी उसने पुलिस पर गोली चलाई। जवाब में पुलिस ने जब गोली चलाई तो वह प्रदीप उर्फ नन्हा के पैर में लगी।
जिसके बाद पुलिस ने करनाल जिले के जयसिंहपुर निवासी नन्हा को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है।