Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 14 सितंबर। फरीदाबाद पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा ने कार्यालय पर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा जिसमें पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को योगदान देना होगा।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए पृथला विधानसभा के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चार महापुरुषों के जन्मदिन है। जिसमें 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। तो वहीं 25 सितंबर को पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे दो महापुरुषों की जन्मदिन है। इस बीच सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर सेवा पखवाड़ा अभियान में शामिल होंगे।
वहीं कांग्रेस द्वारा संगठन को मजबूत करने के सवाल पर पंडित टेकचंद शर्मा ने कहा कि दूसरी पार्टी का तो पता नहीं परंतु भाजपा पार्टी निचले स्तर तक के कार्यकर्ता को मजबूत करती है। वहीं, बाढ़ग्रस्त इलाके को लेकर टेकचंद शर्मा ने बताया कि लगातार सरकार इस ओर ध्यान दे रही है किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोले हुए हैं अपने नुकसान की जानकारी डाल सकते हैं। वहीं कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए टेकचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के टाइम में जब किसानों का नुकसान होता था तो उनको दो-दो रुपये चेक के माध्यम से कांग्रेस सरकार भेजती थी।




