Image source : social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 15 सितंबर। गुरुग्राम में नौकरी से निकलवाने का डर दिखाकर एक सीनियर द्वारा अपनी ही जूनियर महिला कर्मचारी से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधारा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय युवती ने बताया कि वह सदर थाना एरिया में एक पीजी में रहती है और एक कंपनी में नौकरी करती है। उसकी कंपनी में राहुल प्रधान उसका सीनियर है। आरोप है कि जब युवती ने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने किसी तरह से हिम्मत कर आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




