Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 4 अक्टूबर। गुरुग्राम पुलिस ने डकैती मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी पिछले 16 साल से पुलिस से बचकर भाग रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियोग संख्या 896/1997 धारा 395, 397 आईपीसी पुलिस थाना सदर में आरोपी अजय पाल निवासी गांव डगर जिला बागपत (उत्तर-प्रदेश) को आदेशों की अवहेलना करने पर अदालत द्वारा उद्वघोषित अपराधी (पीओ) घोषित किया गया था। पुलिस थाना सदर ने आज आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।




