Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 4 अक्टूबर। गुरुग्राम पुलिस ने लैपटॉप और मोबाइल चोरी के मामले में एक शातिर चोर को पकड़ा है। पुलिस इस मामले में चोरी हुए लैपटॉप और मोबाइल को पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस द्वारा आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सेक्टर-50 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सेक्टर-46 स्थित उसके घर से 1 लैपटॉप और 1 मोबाइल चोरी हो गया है। अपराध शाखा सेक्टर-43 पुलिस ने इस मामले में 1 आरोपी को शुक्रवार को गुरुग्राम से पकड़ा। आरोपी की पहचान सन्नी (उम्र-24 वर्ष) निवासी राहुल नगर बोदरा जिला आगरा (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सन्नी चोरी करने का आदी है और वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रात के समय घरों में घुसकर चोरी करता है। सन्नी के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि उसपर चोरी के 10 मामले गुरुग्राम जिले में पहले से ही दर्ज हैं।




