Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 21 नवंबर। फरीदाबाद जिले में एक मौलवी के किराए के कमरे से 2,900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद होने का वीडियो फिर से सामने आया है। यह वीडियो 9 नवंबर का है, यानी लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए उस विस्फोट से ठीक एक दिन पहले का जिसमें 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। वीडियो में एक सुनसान इलाके में बने कमरे के अंदर अमोनियम नाइट्रेट से भरे बोरों का ढेर दिखाई देता है।

इस बीच, जांच एजेंसियों को धौज गांव में अमोनियम नाइट्रेट को पीसने वाली आटा चक्की और इलेक्ट्रॉनिक मशीन मिली है। एनआईए की टीम यहां से कैब ड्राइवर को भी पूछताछ के लिए साथ ले गई है।
ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस आटा चक्की से आतंकी अमोनियम नाइट्रेट को पीसने का काम करते थे। और इलेक्ट्रॉनिक मशीन से आतंकी धातुओं को पिघलाया करते थे।
मुजम्मिल गनी की निशानदेही पर एक कैब ड्राइवर के घर से चक्की और इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई है। एनआईए की टीम और दिल्ली पुलिस की टीम ने 19 नवंबर की रात को कैब ड्राइवर के घर से इलेक्ट्रॉनिक मशीन और चक्की बरामद की है।
#FaridabadBlast #AmmoniumNitrate #Haryana




