Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 15 दिसंबर। हरियाणा सरकार ने आज गुरुग्राम से वत्सल वशिष्ठ व भारत भूषण गोगिया समेत 27 अधिकारियों के तबादले किए हैं।
2002 बैच के एचसीएस अधिकारी और गुरुग्राम जिले के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर वत्सल वशिष्ठ अब हरियाणा के मुख्य सचिव के ओएसडी-वन होंगे। वत्सल वशिष्ठ की जगह 2021 बैच के आईएएस अधिकारी सोनू भट्ट को नियुक्त किया गया है।
वहीं, हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम के महाप्रबंधक और 2013 बैच के एचसीएस भारत भूषण गोगिया अब एमएसएमई में अतिरिक्त डायरेक्टर का कार्यभार संभालेंगे। गोगिया की जगह सेवानिवृत्त मेजर गायत्री अहलावत को नियुक्त किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट…






