Bilkul Sateek News
Reporter: Padeep Narula
Author: Padeep Narula
गुरुग्राम, 25 फरवरी। शहर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम गुरुग्राम ने वाटिका चौक के पास बड़ी कार्रवाई की। निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने करीब 2000 वर्ग गज भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

यह अभियान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक अभियंता वसीम अकरम की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मौके पर जेई कपिल यादव और जेई वरुण सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने अवैध निर्माणों को हटाकर सरकारी जमीन को पूरी तरह खाली कराया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह भूमि लंबे समय से अवैध कब्जे में थी। कार्रवाई के बाद जमीन को दोबारा कब्जे से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।




