
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़: पहाड़ों के बाद अब मैदानी जिलों में भी भीषण ठंड बढ़ गई है। कोहरे के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। हरियाणा भीषण ठंड की चपेट में है। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर तक रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
आज हिसार, झज्जर, रेवाड़ी, पंचकूला, महेंद्रगढ़ और भिवानी समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 से 20 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। लेकिन, मौसम विभाग की ओर से चार-पांच जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया हुआ है। ऐसे में ठंड और तेजी से बढ़ सकती है।