Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 25 मार्च 2026: जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को सिधरावली और बोहड़ा कलां गांवों में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस थाना बिलासपुर के तहत पुलिस बल की मौजूदगी में तीन अवैध कॉलोनियों पर सफलतापूर्वक डिमोलिशन ड्राइव चलाया गया।

प्रशासन के अनुसार, गांव सिधरावली की Revenue Limit में लगभग 2 एकड़ और 5 एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों को निशाना बनाया गया। यहां कुल 17 DPC, 2 बाउंड्री वॉल और एक निर्माणाधीन ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही, कॉलोनी में बनाए गए कच्चे रास्तों के पूरे नेटवर्क को भी उखाड़ दिया गया।

वहीं, गांव बोहड़ा कलां में लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए 7 DPC और बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया। यहां भी अवैध रूप से बनाए गए कच्चे सड़क नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।




