Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को गांव सुखराली के जोहड़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। निगम टीम ने करीब 4000 गज सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया, जिस पर पिछले लगभग 40 वर्षों से अवैध कब्जा किया हुआ था।

इस कार्रवाई का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट यतेन्द्र कुमार ने किया। उनके साथ जेई अंकित कपूर, पटवारी परवीन और पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान को अंजाम दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
अतिक्रमण हटाने के लिए चार जेसीबी मशीनों की मदद ली गई, जिनसे अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस सफल अभियान पर स्थानीय पार्षद अनूप सिंह ने मेयर राजरानी मल्होत्रा और निगमायुक्त प्रदीप दहिया सहित पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब पूरा कर प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाया है।
साथ ही, क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जोहड़ के सौंदर्यकरण के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की गई है।




