Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम: हरियाणा में क्रिकेट के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। गुरु क्रिकेट एसोसिएशन, गुरुग्राम द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए अंडर-19 (U-19) जिला क्रिकेट टीम के चयन हेतु ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं। यह ट्रायल्स हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में संपन्न होंगे, जिससे चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाएगा। जिला स्तर पर टीम में जगह बनाने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा मौका है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और आगे राज्य स्तर तक पहुंचने का रास्ता खोल सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी: ट्रायल्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।
तारीख: 25 अप्रैल 2026
समय: सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
स्थान: स्मार्ट क्रिकेट्स एकेडमी, अतुल कटारिया चौक, गुरुग्राम
निर्धारित समय के भीतर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, इसलिए खिलाड़ियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा : ट्रायल की तारीख और स्थान
तारीख: 1 और 2 मई 2026
समय: सुबह 7:00 बजे से
स्थान: गुरुगांव क्रिकेट ग्राउंड, सुल्तानपुर
सुबह जल्दी शुरू होने वाले इन ट्रायल्स में खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस, तकनीक और गेम सेंस का प्रदर्शन करना होगा।
Eligibility Criteria: खिलाड़ी का जन्म 01 सितंबर 2007 या उसके बाद होना अनिवार्य है, खिलाड़ी गुरुग्राम जिले का निवासी होना चाहिए….वैकल्पिक रूप से, खिलाड़ी ने पिछले कम से कम 2 वर्षों से गुरुग्राम में पढ़ाई की हो……इन नियमों का पालन न करने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Documents Required : ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र (Original and 1 photocopy), पहचान पत्र , पासपोर्ट साइज फोटो पूरा क्रिकेट किट (बैट, पैड, ग्लव्स आदि)…..बिना जरूरी दस्तावेजों के खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
खिलाड़ियों के लिए अहम सलाह: ट्रायल्स में चयन केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि अनुशासन, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर भी निर्भर करेगा। खिलाड़ियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले पहुंचें और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरें।
भविष्य की राह: U-19 स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिल सकता है। ऐसे में यह ट्रायल्स युवाओं के क्रिकेट करियर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं।




