
Image source : social media
Bilkul Sateek News
चंडीगढ: प्रयागराज में महाकुंभ तीन दिन बाद शुरू होने जा रहा है। महाकुंभ में हर साल लाखों लोग स्नान और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए देशभर से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। साथ हवाई सेवाओं को भी संचलन अलग से शुरू किया जा रहा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भी दो फ्लाइटों का संचालन होगा।
चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए एलाइंस एयर की सीधी फ्लाइटस होगी तो वहीं प्रयागराज के लिए दूसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की वाया दिल्ली होकर होगी। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने एक बयान जारी करते हुआ कहा कि 13 जनवरी से एलायंस एयर की फ्लाइट शुरू हो जाएंग।
चंडीगढ़ से सोमवार को शाम 4.35 बजे उड़ान भरेगी और प्रयागराज शाम 6.40 बजे पहुंचेगी। जबकि, वापसी में बुधवार को प्रयागराज से शाम 5.15 बजे उड़ान चलेगी और रात 7.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से प्रयागराज का किराया लगभग 6447 रुपये होग। साथ ही चंडीगढ़ से वाया दिल्ली होकर प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरेगी और प्रयागराज शाम 6.45 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटे 40 मिनट रुकेगी।